RBSE ने घोषित किया REET-2022 का रिजल्ट लेवल-1 का 64% और लेवल-2 का 52% रहा परिणाम

RBSE ने घोषित किया REET-2022 का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 23 व 24 जुलाई को आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 का रिजल्ट गुरुवार शाम 5 बजे जारी कर दिया गया। परिणाम रीट की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

रीट के मुख्य समन्वयक एल.एन.मंत्री और समन्वयक मेघना चौधरी ने बताया कि रीट लेवल 1 की परीक्षा में 3,20,014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,03,609 पात्र घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम 63.63 प्रतिशत रहा। लेवल 2 की परीक्षा में 11,55,904 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए जिनमें से 6,03,228 पात्र घोषित किए। परीक्षा परिणाम 52.19 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि रीट -2022 की उत्तीर्ण पात्रता आजीवन रहेगी।




REET-2022 टीचर का मेन एग्जाम जनवरी में होगा

रीट का रिजल्ट जारी होने से पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जनवरी में 46,500 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इसके तहत लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा में 300 नंबर के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे। ​​​​​जिसके गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।​ जुलाई में आयोजित की गई पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही जनवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

जाने REET Mains Examभर्ती प्रक्रिया

  • राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल है।
  • लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए हुई। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन टीचर्स के सिलेक्शन के लिए किया जाएगा।
  • 23 और 24 जुलाई को पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया।
  • अगले साल जनवरी में टीचर्स के सिलेक्शन के लिए एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सब्जेक्ट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    REET-2022लेवल-1 का सिलेबस

    राजस्थान में कक्षा 1 से 5 तक के लिए तय किए गए सिलेबस में राजस्थान का भौगोलिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान के साथ ही राजस्थानी भाषा को शामिल किया गया है। इसमें राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजस्थानी भाषा, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक परिदृश्य और निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय भी रखे गए हैं। वहीं हिंदी, अंग्रेजी और गणित के साथ ही सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन, सूचना तकनीकी और शैक्षणिक मनोविज्ञान को शामिल किया गया है।

    REET-2022 लेवल-2 का सिलेबस

    शिक्षक भर्ती लेवल-2 के लिए भी परीक्षा के नंबर और संख्या लेवल-1 के बराबर ही रहेगी। इसके साथ ही सिलेबस में लेवल-1 के अधिकांश विषयों को सम्मिलित किया गया है। वहीं तृतीय भाषा में अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत, हिंदी, पंजाबी और उर्दू को भी शामिल किया गया है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। ऐसे में हर गलत जवाब पर एक तिहाई नंबर काटा जाएगा।

    REET-2022 ऐसे देखें रिजल्ट

    • यहां होमपेज पर REET Result 2022 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अगले पेज पर लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
    • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
    • इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है।

    रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर विजिट करना होगा।

Rajasthan Gk Topic Wise Quiz-राजस्थान का परिचय

रिजल्ट की 3 महीने बाद होगी भर्ती परीक्षा

राजस्थान के शिक्षा विभाग में दरअसल, राजस्थान में 46 हजार 500 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में पहले पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। जिसके रिजल्ट के 3 महीने बाद भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में पात्रता परीक्षा के रिजल्ट नहीं आने की वजह से मुख्य परीक्षा की विज्ञप्ति भी जारी नहीं हो पाई थी। जिसकी वजह से प्रदेश के हजारों स्टूडेंट्स का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।

REET-2022 की फाइनल answer key download करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है. 

LEVEL-2 (3rd Shift) Final Answer Key- Click Here

LEVEL-2 (4th Shift) Final Answer Key- Click here

LEVEL-1 Final Answer Key – Click Here

LEVEL-2 (2nd Shift) Final Answer Key- Click Here-

Leave a Comment