हिंदी दुनिया भर में 26 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक इंडो-आर्यन भाषा है। यह दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली  जाने वाली भाषा है। यह भारत सरकार की राजकीय भाषा है और अंग्रेजी के साथ भारत की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है।

वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

 इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जंनवरी को हिंदी दिवस माने जाता है।

आजादी मिलने के बाद विविधताओं से भरे देश को जोड़ने के लिए एक भाषा का चुनाव करना मुश्किल था।

देश में कई भाषाएं और बोलियां जाती थीं जिसके चलते काफी सोच-विचार के बाद हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्‍ट्र की भाषा चुना गया।

हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्‍य से ही हर वर्ष 14 सितंबर को राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस भी आयोजित किया जाता है।