उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 288 (सामान्य और विशेष) पदों के लिए डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती विज्ञापन जारी किया है।

उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते है।

वे उम्मीदवार जो यूपीएसएसएससी डेंटल हाइजीनिस्ट (दंत स्वास्थ्य विज्ञान) भर्ती में रुचि रखते हैं।

 वे 30 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 भर्ती योग्यता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य सभी जानकारी के लिए स्टोरी पढ़ें। .

महत्वपूर्ण तिथियाँ:- आवेदन शुरू: 30/06/2023 तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20/07/2023 है।

एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले 5  दिन पहले उपलब्ध करवा दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 25/-, एससी/एसटी : 25/-पीएच (दिव्यांग) : 25/- है।

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु: 40 वर्ष निर्धारित किया गया है।

UPSSSC यूपी डेंटल हाइजीनिस्ट परीक्षा भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी है।