यूपीएससी ने सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

 आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2023 है।

 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE) 2023 या इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस एग्जाम (UPSC IAS 2023) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस  (UPSC IFS 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

 आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 28 मई 2023 (रविवार) को आयोजित किया जेतेगा।

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

 वहीं आयु सीमा 01 अगस्त 2023 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं : - अब होमपेज पर, 'One Time Registration (OTR) for Examinations'  लिंक पर क्लिक करें।

 आप एक नये पेज पर रीडायरेक्‍ट हो जाएंगे,  यहां मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

 जनरेट हुए लॉग-इन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें।