यूजीसी नेट फेज-1 के एडमिट कार्ड यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।

 उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन डिटेल्‍स की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

UGC NET दिसंबर 2022 फेज-I परीक्षा 57 विषयों के लिए 21, 22, 23 और 24 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

 उम्‍मीदवारों को वैध एडमिट कार्ड के साथ ही  एग्ज़ाम सेंटर पर एंट्री दी जाएगी।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

UGC NET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड :- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

 होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक ओपन करें।

 अपनी रजिस्‍ट्रेशन डिटेल्‍स दर्ज कर लॉगिन करें।

 एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर ले। 

उम्मीदवारों को उनके शहर और उनकी परीक्षा की तारीख के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है।