REET-2021 लेवल वन कट ऑफ जारी, सामान्य में महिला- पुरुष की 133, OBC पुरुष-महिला की 131 रही कटऑफ

REET लेवल-वन में चयनित कैंडिडेट्स को टीचर पद पर नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात फाइनल कट ऑफ जारी कर दी।

General में पुरुष व महिला को 133 अंक होने पर नियुक्ति मिल जाएगी। वहीं, OBC महिला व पुरुष में दो अंक कम यानी 131 अंक पर ही नियुक्ति मिल जाएगी। SC में 125 और ST 117 का कटऑफ रहा है।

 सफल कैंडिडेट्स को मई में नियुक्ति मिल सकती है। प्रारम्भिक व माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशालय कट ऑफ जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी खुले रहे।

15 हजार 500 पदों के लिए हो रही इस मशक्कत में कुल पदों से डबल कैंडिडेट्स को शामिल किया गया था। अब जारी हुई कटऑफ के आधार पर कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

REET 2021 final Cut off

   General M/F- 133 EWS M/F-       129 OBC-                131 MBC-              127 SC-                 125 ST-                  117 SAH-                 61