गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड,  द्वारा आज, 29 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्क  भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया।

गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा 29 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्कभर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

 जानकारी के मुताबिक, परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया।

पंचायत जूनियर क्लर्क के 3350 पदों पर भर्ती के लिए बहाली निकली थी।

(रविवार), 29 जनवरी 2023 को होने वाली परीक्षा में 17 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देने वाले थे।

 परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होती इससे पहले ही पेपर लीक होने की खबर मिली और एग्जाम को रद्द कर दिया गया।

बता दें कि गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।