परीक्षा 07 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है, हर साल 16 लाख से अधिक छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं।

NEET 2022 के लिए, लगभग 18 लाख छात्र अंडरग्रेजुएट मेडिकल परीक्षा में शामिल हुए थे। 

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2023 रजिस्‍ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

 रिपोर्ट्स के अनुसार, NTA NEET रेसिट्रेशन  प्रक्रिया आज, 05 मार्च से शुरू होने की संभावना है।

 एक बार रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर आवेदनं करें।

जानकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा 01 मार्च, 2023 से NEET UG रजिस्‍ट्रेशन शुरू करने की उम्मीद थी।

 हालांकि, NTA ने बाद में पुष्टि की रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया बाद के सप्ताह में शुरू होगी।

  मीडिया रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि NEET UG पंजीकरण आज से शुरू होने की उम्मीद है।

NTA ने पहले ही वर्ष 2023 से 2024 के लिए एग्‍जाम कैलेंडर की घोषणा कर दी है।

 इसके अनुसार, NEET UG 2023 परीक्षा 07 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है।