महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं एचएससी रिजल्ट का लिंक लाइव कर दिया है, छात्र, अब नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर दर्ज करें और ऑनलाइन मार्कशीट चेक करें।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में ओवरऑल 91.25 प्रतिशत छात्रों बोर्ड परीक्षा पास की है।

 कुल 6,84,118 लड़कों ने बोर्ड परीक्षा पास की है जबकि 6,08,350 लडकियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा पास की है।

लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है, लड़कों का पास 89.14% और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.73% रहा है।

महाराष्ट्र बोर्ड ने आज दोपहर 12:30 बजे 12वीं क्लास का बोर्ड रिजल्ट जारी किया था।

लेकिन रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक 02 बजे लाइव किया गया है।

 इस साल लगभग 14 लाख से ज्यादा छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 दी थी।

महाराष्ट्र HSC बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका :- सबसे पहले आजतक की वेबसाइट msbshse.in पर जाएं।

होम पेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' पर क्लिक करें, यहां 'Maharashtra Class 12 Examination Result 2023' लिंक पर क्लिक करें।

 अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें, आपका रिजल्ट सक्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।