स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। 

 मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी किया।

 इस साल एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की परीक्षा में करीब 22 लाख 46 हजार छात्र शामिल हुए थे।

इनमें से 82.27% छात्रों ने 5वीं बोर्ड परीक्षा पास की है जबकि 76.09% छात्रों ने 8वीं बोर्ड परीक्षा पास की है।

स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी, ताजा अपडेट्स जारी है।

MP 5th, 8th Results 2023: ये रहा एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका:-सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स - rskmp.in पर जाएं।

वेबसाइट पर, 'MPBSE Class 5th Results 2023' या 'MPBSE Class 8th Results 2023' लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।