Maharashtra Board HSC Class 12th Paper Leak महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। 

इस बीच इस बीच शुक्रवार को एचएससी का मॉर्निंग शिफ्ट का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

 महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC या कक्षा 12वीं) का पेपर शुक्रवार को लीक हो गया।

 12वीं का पेपर बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा से लीक हुआ है।

महाराष्ट्र एचएससी मॉर्निंग शिफ्ट का पेपर सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला था

 इसके बाद आवेदक एक अप्रैल से तीन अप्रैल, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जो 20 मार्च तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

03 मार्च को मॉर्निंग शिफ्ट (11 बजे से 02 बजे तक) में गणित और सांख्यिकी (ए / एस), गणित और सांख्यिकी (सी) परीक्षा आयोजित की जा रही थी।

 छात्र अलॉट हुए  एग्जाम सेंटर पर पहुंचे लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले 12वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।