जेईई मेन्स सेशन-1 पूरा हो चुका है। अब उम्मीदवारों को सेशन-2 का इंतजार है। जेईई मेन्स सेशन-2 की परीक्षाएं अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएंगी, जिसके  जिसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

 जेईई मेन्स सेशन-2 की परीक्षाएं 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

उम्मीदवारों को अब सेशन-2 रजिस्ट्रेशन (NTA JEE Mains 2023 Session 2  (NTA JEE Mains 2023 Session 2 Registration) शुरू होने का इंतजार है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंस (NTA) जल्द ही सेशन-2 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा लेकिन। लेकिन इसमें थोड़ा और वक्त लगने की उम्मीद है।

दरअसल, शेड्यूल के अनुसार, रजिस्‍ट्रेशन लिंक 07 फरवरी को लाइव होना था।

 लेकिन एप्‍लीकेशन शुरू होने में देरी हो रही है। इसकी वजह पेपर-2 का रिजल्ट हो सकती है।

 एनटीए फिलहाल जेईई मेन्स सेशन-1 के केवल पेपर-1 का रिजल्ट जारी किया है, पेपर-2 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

 कयास लगाए जा रहे हैं कि पेपर-2 का रिजल्ट जारी होने के बाद सेशन-2 यानी अप्रैल 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं।

एनटीए ने फिलहाल सेशन-2 रजिस्ट्रेशन शुरू करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए  एनटीए जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।