सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान और शिक्षा का अधिकार अधिनियम को बल देने के उद्देश्‍य से कई सरकारी स्‍कॉलरशिप चलाई जाती हैं, जिनका लाभ लड़कियां ले सकती हैं।आगे जाने अप्लाई करने का तरीका।

National Girl Child Day या राष्‍ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी 2023 को मनाया जाता है।

 यह दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, असमानता और शोषण की समस्याओं को मिटाने के लिए और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

"प्रगति स्कालरशिप" मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) द्वारा प्रति वर्ष 4000 लड़कियों को प्रगति स्‍कॉलरशिप प्रदान करता है।

 इसके लिए वे लड़कियां पात्र हैं जिनकी प्रतिवर्ष आय 6 लाख रुपये तक है।

 इसके तहत लड़कियों को पूरे साल की ट्यूशन फीस या 30 हजार रुपये तथा ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान 10 महीने तक 2 हजार रूपये दिए जाते है।

इस स्‍कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए लड़कियों को AICTE अप्रूव कॉलेज में एडमिशन प्राप्‍त होना चाहिए।

 एक परिवार से केवल एक ही बेटी इस स्‍कॉलरशिप का लाभ ले सकती है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार aicte-india.org पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।