GATE 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। GATE स्कोर का उपयोग मास्टर्स और डॉक्टरेट कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए किया जाता है। 

 कई PSU भी अपनी भर्ती प्रक्रियाओं में गेट स्कोर का उपयोग करते हैं।  

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) कानपुर आज, 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के रिजल्‍ट की घोषणा करने जा रहा है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, गेट रिजल्‍ट शाम 4 बजे के बाद घोषित किया जाएगा।

 उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल gate.iitk.ac.in पर लॉगिन कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।  

GATE 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

 GATE की प्रोविजनल आंसर की 21 फरवरी को जारी की गई थी और जिसपर उम्‍मीदवारों से ऑब्‍जेक्‍शन भी मांगे गए थे।

 ऑब्‍जेक्‍शन विंडो 25 फरवरी को बंद कर दी गई थी, रिजल्‍ट के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की भी  जारी की जाएगी।

GATE Result 2023: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड:- आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।

 कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करें या रिजल्‍ट लिंक ओपन करें, सब्‍मिट करें और अपना स्कोरकार्ड चेक करें।