छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड (CGSOS) ने CGSOS कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेट शीट 2023 जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट sos.cg से theory और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं के लिए CGSOS टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

सीजीएसओएस बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगी।

 शेड्यूल के अनुसार, छत्तीसगढ़ सीजीएसओएस कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर 2 मई, 2023 तक चलेंगी।

जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 2 मई, 2023 तक होंगी।

CGSOS कक्षा 10, 12 की उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:35 बजे प्रदान की जाएंगी

 प्रश्न पत्र सुबह 8:40 बजे वितरित किए जाएंगे।

छात्रों को परीक्षा हॉल में समय से पहुंचने की सलाह दी गई।