जो छात्र इस साल इंटर की बिहार बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।

इसके अलावा aajtak.in पर एक्टिव डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज, 21 मार्च 2023 को कक्षा 12वीं (Bihar Board Intermediate Result 2021) के परिणाम जारी कर दिए हैं।

 बिहार बोर्ड 12वीं में 83.07% छात्र पास हुए हैं, तीनों स्‍ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं।  

परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में छात्रा आयुषी नंदन ने कुल 474 अंक (94.80%) अंक पाकर पूरे बिहार में टॉप किया है।

वहीं वाण‍िज्य संकाय में छात्रा सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने कुल 475 अंक यानी 95 पर्सेंट अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

साइंस स्‍ट्रीम में आयुषि नंदन ने टॉप किया है। उन्‍होंने 474 नंबर के साथ 94.8 प्रतिशत स्‍कोर किए हैं।

472 नंबर के साथ हिमांशु कुमार दूसरे नंबर पर रहे हैं।

 नंबर 2 पर उनके साथ शुभम चौरसिया भी रहे हैं।

 नंबर 3 पर अदिति कुमारी रही हैं उन्‍हें 471 नंबर मिले हैं।